बेटी को मत समझो भार, ये तो है जीवन का आधार
शामली। प्राथमिक विद्यालय कुरमाली नंबर एक में विश्व बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने पोस्टर बनाकर गांव में जागरूकता रैली निकाली गयी।
रैली में बच्चों ने ‘ बेटी को मत समझो भार, ये तो है जीवन का आधार’, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘बेटी पर अभिमान करो, जन्म होने पर सम्मान करो’ स्लोगन से ग्रामीणों को जागरूक किया। स्कूल की सहायक अध्यापिका डिंपल कश्यप ने बालिकाओं को बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के खास दिन पर परिवार, समाज और देश के लिए बालिकाओं के महत्व को दर्शाया जाता है। इसके साथ ही यह संदेश दिया जाता है कि बालिकाओं की क्षमताओं और शक्तियों को पहचान कर उनके लिए दिल खोलकर अवसर मुहैया कराकर उनकी आवाज को सशक्त करना है। कार्यक्रम में बालिकाओं को गुब्बारे, चॉकलेट और टॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाध्यापक शालू कुमार, सहायक अध्यापक अवनीश त्यागी, शिक्षामित्र मनोज कुमार और शाहिदा खातून मौजूद रहे।