फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन माह बाद पहुंची डीएपी, केंद्रों पर उमड़ी भीड़

Sat, 16 May 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन में खाद लेने के लिए किसानों की  भीड़ ।  संवाद
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र में करीब तीन माह बाद डीएपी की खेप पहुंचने पर किसानों ने राहत तो महसूस की, लेकिन देरी को लेकर नाराजगी भी जताई। किसानों का कहना है कि खेती के अहम समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह खाद केंद्र पर डीएपी पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए। देखते ही देखते केंद्र पर लंबी कतारें लग गईं। कई किसान घंटों लाइन में लगे रहे। किसान शक्ति सिंह सहित अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि बुवाई और फसल तैयार करते समय डीएपी नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हुआ और उन्हें निजी दुकानों से ऊंचे दामों पर खाद खरीदनी पड़ी। खाद केंद्र कर्मचारियों का कहना है कि शासन से जितनी खाद उपलब्ध हो रही है, उसका वितरण किसानों को किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें