फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आकाशीय बिजली से बचाएगा दामिनी और सचेत एप

Fri, 28 Jun 2024 03:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मौसम, आंधी, तूफान, आकाशीय बिजली गिरने की सूचना पहले ही लोगों को दामिनी और सचेत एप से मिल सकेगी। प्रशासन ने लोगों से एप्लीकेशन को डाउनलोड कर प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन


डीएम रविंद्र सिंह और एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बढ़ जाती है। जिससे जन, पशु और मकान की क्षति होती है। कहा कि लोग मोबाइल में मौसम विभाग द्वारा विकसित दामिनी और सचेत एप डाउनलोड करें, जिससे पूर्व में ही मौसम में सूचना मिल जाए और इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
कहा कि आकाशीय बिजली से बचने के लिए पेड़ों के नीचे, मोबाइल टावर, ऊंचे मकानों के नीचे शरण नहीं लें। बच्चों को भी बाहर नहीं खेलने दें, लोहे की खिड़क, हैंडपंप आदि को नहीं छुए।
विज्ञापन

जिला आपदा अधिकारी नेहा दूबे ने बताया कि मौसम खराब होते ही पक्के मकानों में शरण लेनी चाहिए। आसपास सुरक्षित स्थान नहीं होने पर दोनों कानों को बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों की टेक लेकर उकडू बैठ जाएं। घरों में विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें। बताया कि एप से पूर्व में ही मौसम की सूचना लोगों को मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें