फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दलित समाज ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल

Sat, 06 Jun 2026 08:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
डूंगर विवाद: अनुसूचित जाति के लोगों ने सीओ से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की
विज्ञापन

-दूसरे पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में हाल ही में हुए दो पक्षों के विवाद के मामले में अनुसूचित जाति के लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। शनिवार को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीओ को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


बसपा जिला अध्यक्ष मोहित जाटव के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने सीओ आशुतोष कुमार से मुलाकात कर बताया कि घटना के संबंध में दर्ज मुकदमे में पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष नहीं दिखाई दे रही है। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष के दबाव में कुछ लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जबकि उनका घटना से कोई संबंध नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही समझौते के लिए दबाव बनाए जाने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई। समाज के लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, जबकि दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है और आगे भी तथ्यों के आधार पर ही कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें