फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, परिजनों का हंगामा 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कलंदरशाह में दहेज के लिए ससुरालियों पर विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप है। मृतका के भाई की तरफ से पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मृतका के ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी कासिम ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन साबिया ने करीब आठ माह पहले मोहल्ला निवासी शाहरुख के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके चलते मायके के लोगों का साबिया के घर पर आना जाना नहीं था। 20 मार्च को सूचना मिली कि दहेज के लिए शाहरुख ने साबिया को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद उसे जहर दे दिया। हालत बिगड्ने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में ले गए। सूचना मिलते ही साबिया के परिजन मेरठ अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। साबिया की मौत के बाद पति अपने परिजनों के साथ फरार हो गया। विवाहिता की मौत की सूचना पर मेरठ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार रात परिजन शव लेकर शामली पहुंचे। 
परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव को मोहल्ले में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक  शव को सुपुर्द-ए खाक करने से इंकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी सुभाषचंद राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कासिम की तहरीर पर पति शाहरुख, ससुर रहीस, सास सायरा, फूफा कय्यूम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाद में परिजनों ने देवर अमन को भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उधर, कोतवाल ने बताया कि इस मामले में नामजद ससुर रहीश और देवर अमन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें