फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटा, मकान की छत गिरी

विज्ञापन
शामली के लिलौन गांव में फटा हुआ सिलिंडर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सिलिंडर फटा, मकान की छत गिरी
विज्ञापन

शामली। गांव लिलौन में प्रथम तल के कमरे में खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई। धमाके के साथ सिलिंडर फट गया, जिससे कमरे की छत गिर गई जबकि फर्श भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दीवारों में दरार आ गई। कमरे में रखा सामान जल गया। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
गांव लिलौन निवासी शौकीन की पत्नी मीना प्रथम तल पर बने कमरे में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी समय रेगुलेटर लीक होने से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने पर मीना ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान कमरे में रखे घरेलू सामान में आग फैल गई। आग फैलती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इसी बीच तेज धमाके के साथ सिलिंडर कई टुकड़ों में फट गया। धमाके से कमरे की छत गिर गई जबकि फर्श क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही दीवारों में भी दरार आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दमकल की दो गाड़ी के साथ सीएफओ दीपक शर्मा, एफएसओ अजीज खान मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कमरे में लगी आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपये का घरेलू सामान जल गया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि आग से घरेलू सामान जला है और कोई जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ का कहना है कि सिलिंडर पर लोकल रेगुलेटर लगा होना बताया गया है, हालांकि मौके से रेगुलेटर नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें