फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब, बैरंग लौटे मरीज

Sun, 02 Aug 2026 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में दूसरे दिन भी सीटी स्कैन मशीन दूसरे दिन भी खराब रहने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। मरीजों को बिना जांच के ही वापस जाना पड़ा। मशीन के सोमवार को ठीक होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन में शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। मशीन के सॉफ्टवेयर में बीच-बीच में तकनीकी खराबी के कारण 33 मरीजों की जांच हो पाई थी जबकि एक दिन में 70 के आसपास मरीजों की जांच होती है। शनिवार को भी सीटी स्कैन ठीक न होने से जांच कार्य सुबह से ही बंद रहा। शामली निवासी मोहित ने बताया कि उसे सिर में दर्द रहता है। चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। यहां आने पर मशीन खराब होने का पता चला। कैराना निवासी रहनुमा ने बताया कि शुक्रवार को भी सीटी स्कैन जांच कराने आई थी। शनिवार को आई तो मशीन ठीक न होने से जांच नहीं हुई।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि सीटी मशीन में तकनीकी खराबी के बारे में संबंधित कंपनी को जानकारी दे दी है। सोमवार को इंजीनियर आने के बाद मशीन ठीक होने की उम्मीद है। मशीन ठीक होने के बाद मरीजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें