शामली जामा मस्जिद में नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के लोग । संवाद
शामली/कैराना/कांधला/ गढ़ीपुख्ता। रमजान के पाक महीने के अलविदा जुमे पर जिलेभर की मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। उलमाओं ने ईद की नमाज सड़क पर अदा नहीं करने की अपील की।
शहर की जामा मस्जिद, फव्वारा चौक वाली मस्जिद, टायर वाली मस्जिद में अकीदतमंदों की भीड़ रही। झिंझाना कस्बे में नूरिया, नीला रोजा, खारे वाली, शाह मुबारिक, आयशा, नूर मोहम्मदिया, मनिहारों वाली, कुरेशियान, सालारा वाली और पीरखोन वाली मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ रही। शहर की जामा मस्जिद में मौलाना शौकीन ने कहा कि ईद की नमाज से पूर्व सभी अकीदतमंद फितरा और जकात दें दें। अपील की है कि सड़कों पर ईद की नमाज बिल्कुल भी अदा नहीं करें।
इसके अलावा कैराना, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन, ऊन, चौसाना, गढ़ीपुख्ता, बिडौली, बाबरी में भी जुमे की नमाज पढ़ने को मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ रही।
शामली जामा मस्जिद में नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के लोग । संवाद