फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हेपेटाइटिस सी की दवा लेने वाले मरीजों की लगी भीड़

Sat, 09 Dec 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की पहली डोज लेने वाले मरीजों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों को दवा के लिए इंतजार करना पड़ा। करीब 214 मरीजों को दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब ढ़ाई महीने बाद शासन से 700 डोज मिलने पर एक दिसंबर से हेपेटाइटिस की दवा का वितरण शुरू किया गया था। शुरूआत में तीसरी डोज वाले मरीजों को दवा दी गई। इसके बाद दूसरी डोज वाले मरीजों को दवा का वितरण किया गया। शुक्रवार को हेपेटाइटिस सी के पहली डोज लेने वाले मरीजों को दवा का वितरण शुरू किया गया। मरीज सुबह से ही दवा लेने पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह आठ बजे से मरीजों को दवा का वितरण शुरू किया गया। दवा लेने वाले मरीजों की भीड़ लगी रही और उन्हें लाइन में खड़ा होकर दवा लेनी पड़ी। दोपहर दो बजे तक करीब 214 मरीजों को दवा वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें