फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बेपरवाह हो बाजार में उमड़ पड़ी भीड़

विज्ञापन
शामली एमएसके रोड पर वाहनो से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
लॉकडाउन खुलते ही बाजार में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

शामली। 55 घंटे के बाद लॉकडाउन खुला तो बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। लॉकडाउन के दौरान नजर आया कोरोना का खौफ नदारद दिखा। लोग दुकानों पर खरीदारी करते नजर आए। सब्जी, फल एवं राशन के साथ ही मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम एवं अन्य दुकानों पर भी भीड़भाड़ नजर आई।
शनिवार और रविवार को दो दिन तक लॉकडाउन लागू रहा। सोमवार सुबह पांच बजे से लोगों को आवागमन की छूट दी गई। बाजार अपने निर्धारित समय पर खुला तो खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के साथ ही देहात क्षेत्र के लोग भी खरीदारी के लिए पहुंचे। सब्जी मंडी, शिव चौक, बड़ा बाजार, नया बाजार, कबाड़ी बाजार एवं नेहरू मार्केट में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। भीड़भाड़ का आलम यह था कि विजय चौक, हनुमान रोड से धीमानपुरा फाटक तक जाम की स्थिति बनी रही। न केवल सब्जी, फल एवं राशन बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम, मोबाइल शॉप एवं अन्य दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ नजर आई। लॉकडाउन के दौरान जो लोग पुलिस की सख्ती के कारण घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे आज कोरोना के खौफ बेफिक्र होकर भीड़भाड़ भरे बाजार में घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हड़ताल खत्म होने के बावजूद नहीं आया माल
शामली। गुड़ मंडी की तीन दिन से चल रही हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। इसके बावजूद मंडी में माल नहीं पहुंचा। ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क के विरोध में गुड़ मंडी के व्यापारी हड़ताल पर थे। तीन दिन चली हड़ताल के दौरान माल की आवक पूरी तरह बंद थी। सोमवार को लॉकडाउन खुलने के बावजूद गुड़ की आवक नहीं हुई। शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश संगल ने बताया कि मंडी शुल्क हटाने के संबंध में प्रांतीय स्तर पर सरकार से बात चल रही है। उन्होंने बताया कि मंडी खुलने के बावजूद गुड़ एवं खांडसारी की आवक नहीं हुई।

शामली एमएसके रोड पर वाहनो से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें