शामली में एमएसके रोड पर जाम के कारण फंसे वाहन सवार।
- फोटो : SHAMLI
लॉकडाउन के बाद बाजार में उमड़ी भीड़
शामली। शनिवार और रविवार के लॉकडाउन के बाद बाजार खुला तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर की सड़कों पर वाहनों की कतारें नजर आई। एमएसके रोड पर दिन भर जाम के हालात बने रहे।
सोमवार सुबह नौ बजे से बाजार खुलना था, लेकिन कुछ दुकानदारों ने पहले ही अपनी दुकानें खोल लीं। दोपहर तक बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के फव्वारा चौक, विजय चौक, शिव चौक, धीमानपुरा में वाहनों की भीड़ के कारण जाम के हालात बने रहे। बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, सब्जी मंडी, गांधी चौक बाजार, माजरा रोड, भिक्की मोड़, रेलवे रोड की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। जगह-जगह सड़कों पर लगे ठेलों पर लोग चाट-पकौड़ी का आनंद लेते भी दिखे। हर सप्ताह लॉकडाउन के बाद लोगों की खूब भीड़ बाजार में उमड़ती है। बैंकों, दुकानों तथा बाजार में अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं होता है।