- शव को कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्दे खाक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी,
थानाभवन। राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अशरफ अली खान की माता 88 वर्षीय फुरसत जहां बेगम के शव को सोमवार को गमगीन माहौल में जलालाबाद में सुपुर्दे खाक किया गया। दिनभर विधायक के घर पर सांत्वना देने के लिए राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विधायक अशरफ अली खान की माता 88 वर्षीय फुरसत जहां बेगम का रविवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। देर रात शव को देहरादून से जलालाबाद लाया गया।
विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व सांसद अमीर आलम खान, रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह के प्रतिनिधि बीरपाल मलिक,अभिषेक राणा, इकरा हसन, नाहिद हसन, आशू मलिक, उमर अली खान, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिश, योगेन्द्र चेयरमेैन, चेयरमैन जहीर मलिक, पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज, राव जमशेद, तैमूर खान, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिल अली, सरफराज खान आदि ने विधायक के घर पहुंचकर दुख व्यक्त किया व जनाजे में शामिल होकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने भी विधायक अशरफ अली खान को फोन कर उनकी माता के निधन पर दुख व्यक्त कर गहरी संवेदना व्यक्त की। सुबह 11 बजे विधायक की माता को जलालाबाद के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।