शामली। अपर दोआब शामली चीनी मिल मरम्मत कार्य के बाद शनिवार की देर रात चालू होने के कारण पूरे दिन म़ुख्य मार्गाे पर गन्ने के वाहन खडे होने से जाम की िस्थति बनी रही। देर शाम तक शहर मे गन्ने के वाहनों के खडे रहने से आने जाने वाले लोगो को परेशानी का सामना करना पडा़। शनिवार को पूरे दिन अपर दोआब मिल शामली मरम्मत कार्य होने से गन्ना आपूर्ति बंद रही। शनिवार को देर शाम चीनी मिल पर गन्ने के वाहनों का आना शुरू हो गया था। मध्य रात्रि के बाद मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शामली चीनी मिल चालू हुई। मिल में ज्यादा गन्ना आने से रविवार को पूरे दिन गन्ने का जाम लगा रहा। देर रात्रि तक अग्रसैन पार्क, शिवचौक,धीमानपुरा, कोतवाली रोड से अस्पताल रोड, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज, फव्वारा चौक तक गन्ने के वाहनो का जाम लग गया। गन्ने का जाम लगने से पैदल नागरिको को आने जाने की परेशानी का सामना करना पड़ा। शामली मिल के उप गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि मरम्मत के बाद मध्य रात्रि के बाद शामली चीनी मिल चालू हुई, जिससे गन्ना वाहनों की भीड़ लगी है।