कैराना यमुना पुल के पास सिद्धीदात्री गौशाला में बंधे गोवंश
- फोटो : SHAMLI
गोशाला में गोवंशों के लिए बना चारे का संकट
कैराना। यमुना पुल के पास शंकराचार्य आश्रम के अंदर सिद्धिदात्री गोशाला में 29 गोवंश है। आश्रम के महाराज स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने करीब आठ माह पहले गोशाला को आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आवेदन किया था, लेकिन तहसील स्तर से अभी तक गोशाला के रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई पूरी नहीं हुई। 24 मार्च से लॉकडाउन के चलते आश्रम में श्रद्धालु भी नहीं आ रहे हैं, जिस कारण आश्रम में दान दक्षिणा नहीं मिलने के कारण गोवंशों के लिए चारा खरीदने के लिए पैसों की समस्या बनी है। आश्रम के स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने बताया कि पहले आश्रम में चढ़ावे के पैसों से चारा खरीदा जाता था, लेकिन अब कोई श्रद्धालु यहां नहीं आता, जिस कारण बुधवार को सात हजार रुपये का भूसा उधार मंगाया है।