फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खाड़ी में संकट और जिले में चिंता का साया

Tue, 03 Mar 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
दुबई में जलालाबाद के अब्दुल्ला चौधरी । परिजन
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद/कैराना। अमेरिका और इस्राइल के ईरान पर हमलों के बाद ईरान द्वारा खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं। अब वहां रह रहे भारतीयों के परिजनों की यहां चिंता बढ़ गई है। परिवार के लोग लगातार मोबाइल फोन के माध्यम से अपनों की कुशलक्षेम ले रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मेंहदीगंज निवासी तालिब पुत्र दीन मोहम्मद (जो दुबई के बारूजमन क्षेत्र में एक कंपनी में कार्यरत हैं) ने फोन पर बताया कि पिछले दो दिनों से अलर्ट जारी है और एहतियात के तौर पर काम रोक दिया गया है। फिलहाल उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
दुबई के अमल क्षेत्र में कार्यरत अमानत अली निवासी अब्दुल्ला ने फोन पर बताया कि कई इमारतें खाली करा दी गई हैं और कर्मचारियों को कैंपों में शिफ्ट किया गया है। हालांकि वे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कार्य कर रहे नौशाद ने बताया कि वहां हालात सामान्य हैं और जिस स्थान पर वे कार्यरत हैं, वहां किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई है। वहीं कुवैत में काम कर रहे जावेद ने फोन पर बताया कि एहतियातन काम बंद कर उन्हें साइट से हटाकर कैंप में भेज दिया गया है।
कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी विशाल चौहान वर्ष 2023 से दुबई में एक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी में कार्यरत हैं। उनके भाई राहुल ने बताया कि प्रतिदिन फोन पर बात हो रही है। विशाल ने बताया कि सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और कुछ स्थानों पर एहतियातन बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं। विशाल की मां राकेश देवी ने का दिल आशंकाओं से घिरा है।

इसी मोहल्ले के आजाद चौहान का बेटा दीपक वर्ष 2022 से दुबई में जिम ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहा है। परिजनों का कहना है कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक चिंता बनी रहेगी। परिवार दुआ कर रहे हैं कि स्थिति जल्द शांत हो और उनके बेटे सकुशल अपने काम पर लौट सकें।

दुबई में जलालाबाद के अब्दुल्ला चौधरी । परिजन

दुबई में जलालाबाद के अब्दुल्ला चौधरी । परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें