फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से चेन लूटी, लोग बने तमाशबीन

Fri, 17 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।  बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बाजार में एक युवक को पीटते हुए उससे सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। घटना के दौरान मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बाद में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बुढ़ाना रोड़ निवासी अंकित बृहस्पतिवार दोपहर अपनी बाइक से दुकान पर आ रहा था। जैसे ही वह हनुमान धाम और पालिका मार्केट के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए चार युवकों ने जानबूझकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अंकित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने युवक को पीटा और उसके गले से सोने की चेन लूट ली।

भीड़ के बीच बदमाश युवक को पीटते रहे और चेन छीनकर फरार हो गए। लेकिन लोग तमाशबीन ही बने रहे। बदमाशों के फरार होने के बाद अंकित ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पीड़ित और कुछ व्यापारी कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें