शामली। पुलिस ने चार दिन पूर्व कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही घटना में शामिल रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को सीओ सिटी ऑफिस पर प्रेस वार्ता में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने काबड़ौत पुल पर दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवकों ने अपने नाम बंतीखेड़ा निवासी रजत, सिंभालका निवासी अक्षित और सौरभ है। तीनों युवकों ने 18 मई को कंस्ट्रक्शन कंपनी के युवक से हुई लूट की वारदात को कबूला है। उनके पास से लूटी गई बाइक, एक शाहपुर से लूटी गई बाइक बरामद की है।
वारदात में प्रयुक्त किया गया तमंचा रजत के पास से बरामद किया गया है। तीनों युवक नशे के लिए लूटपाट करते थे। इस दौरान सीओ सिटी उपेंद्र यादव, कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया, एसआई सत्यनारायण दहिया आदि रहे।