फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के विरोध में युवक ने पत्नी को जलाया

Sat, 18 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शामली के कांधला में  महिला ने अपने पति पर कुकर्म करने और विरोध पर जान से मारने की नीयत से आग लगाने आरोप लगाया है । पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 7 वर्ष पूर्व अपने क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी।  शादी के बाद से महिला के ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर  उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते रहते थे । इससे पूर्व भी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया था ।

मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई । पंचायत के फैसले के बाद महिला को उसकी ससुराल भेज दिया गया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात पति ने महिला से कुकर्म करने का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसके ऊपर कैरोसीन का तेल  डालकर आग लगा दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन


महिला को गंभीर अवस्था  में कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। मामले पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें