फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चले धारदार हथियार

Thu, 30 Jun 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
जमीन के विवाद में हथियार चले - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शामली में गांव सिकंदरपुर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चल गए। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर निवासी अनंगपाल ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया की  बुधवार को सुबह उसका भतीजा संजीव खेत पर गया हुआ था। वहां पर उसने गांव रंगाना निवासी सरदार मलूक सिंह, अंग्रेज सिंह, हरवेंद्र सिंह, रणजीत सिंह खेत को जोतते हुए देखकर विरोध किया। जिस पर उन्होंने उसे तलवारों से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया।

बाद में पहुंचे अन्य परिजनों के आने पर हमलावर भाग खडे़ हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो हमलावरों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी बीपीसिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। घायल संजीव सरदार पक्ष से घायल दो लोगों को झिंझाना सीएचसी में उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें