फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम को शरण देने वाला गिरफ्तार

Wed, 17 May 2017 12:06 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
कैराना। हत्या व लूट सहित कई मुकदमों में वांछित चल रहे मुकीम काला के भाई वसीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गांव भूरा में एक मकान पर छापा मारा। वसीम पुलिस के हाथ नहीं लगा और फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वसीम को संरक्षण देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।       
विज्ञापन


सोमवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव भूरा में एक मकान में कुख्यात मुकीम काला का भाई वसीम अपने साथियों के साथ छिपा हुआ है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ गांव में प्रवीण उर्फ कुक्कू के मकान पर छापा मारा। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वसीम वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने प्रवीण उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार कर लिया। उसे बदमाशों को संरक्षण देने के आरोप में न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि देर रात भूरा गांव में एक मकान में बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर छापा मारा गया था। जेल में बंद मुकीम काला के गुर्गे प्रवीन निवासी भूरा को बदमाशों को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके से मुकीम का भाई वसीम फरार हो गया।             
विज्ञापन


साबिर की तलाश में छानी जंगलों की खाक      
कैराना। पुलिस कस्टडी से फरार हुए मुकीम काला गैंग के बदमाश     साबिर जंधेड़ी की तलाश में पुलिस ने सोमवार रात खादर की खाक छानी। तीन गांवों में उसके रिश्तेदारों के मकानों की तलाशी ली।

इसके बावजूद साबिर हाथ नहीं लग पाया। सोमवार रात कैराना कोतवाली पुलिस टीम ने खादर क्षेत्र के गांव खुरगान, फतेहपुर व तिसंग आदि गांवों में साबिर की तलाश में छापामार अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने साबिर के रिश्तेदारों के मकानों में तलाशी ली। साथ ही नलकूपों पर भी तलाशी   अभियान चलाया। गांवों में पुलिस के तलाशी अभियान से हड़कंप मच     गया।

हालांकि साबिर पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस को आशंका है कि साबिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसको    लेकर पुलिस की टीमें उसको तलाशने के लिए दबिश डाल रही है।    कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि साबिर को पकड़ने के     लिए क्षेत्र में लगातार दबिश दी जा रही हैं।

अपहरणकर्ता की तलाश में दबिश      
कैराना। अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश में मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के गांव जहानपुरा में दबिश दी। इस दौरान आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।

नतीजतन पुलिस बैरंग लौट गई। एक साल पूर्व रुपयों को लेकर हुए विवाद में जहानपुरा के तीन युवकों ने मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था।

उसी रात पुलिस ने कैराना के मन्ना माजरा क्षेत्र में दबिश डालकर अगवा व्यक्ति को बरामद कर लिया था। पुलिस ने उस समय मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। इसी के चलते मंगलवार को मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जहानपुरा गांव में दबिश डाली, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस लौट गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें