फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने पकड़ा ट्रांसफार्मर रिपेयर का अवैध कारखाना

Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर से आई संयुक्त विद्युत विजिलेंस टीम ने शामली के सलेक विहार में छापा मारकर ट्रांसफार्मर रिपेयर का अवैध कारखाना पकड़ लिया। टीम ने वहां से सात विद्युत ट्रासंफार्मर जब्त कर लिए, इस दौरान मौके से अन्य लोग भागने में कामयाब हो गए। देर शाम कोतवाली में जेई की ओर से संचालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


शामली क्षेत्र में सरकारी विद्युत ट्रांसफार्मर रिपेयर के कारखाने की शिकायतें विद्युत महकमे के उच्चाधिकारियों को मिल रही थी। शनिवार को विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर सहारनपुर-मुजफ्फरनगर और शामली की एक ज्वाइंट विजिलेंस टीम गठित की गई। टीम ने दोपहर शामली नगर के मोहल्ला सलेक विहार में स्थित एक मकान में छापा मारा।

विद्युत टीम के छापे को देखकर वहां काम कर रहे कारीगर इधर-उधर फरार हो गए और वहां पर हड़कंप मच गया। टीम ने वहां से रिपेयर होने के लिए आए सात विद्युत ट्रांसफार्मर बरामद कर लिए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसके बाद टीम विद्युत ट्रांसफार्मरों को जब्त कर कोतवाली में ले आई। देर शाम इस मामले में जेई खेड़ी करमू प्रमोद कुमार की तरफ से एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गई है। टीम में अधिशासी अभियंता शामली विजयपाल, अधिशासी अभियंता भंडार केंद्र सहारनपुर राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता दिनेश अग्रवाल कार्यशाला मुजफ्फरनगर, नंद किशोन सहायक अभियंता थानाभवन अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें