फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार की कोशिश, शिकायत करने पर हमला

Sat, 09 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौसाना। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव चौसाना की 24 वर्षीय युवती की शादी कुुछ समय पहले सहारनपुर में हुई थी। बुधवार को विवाहिता पिता के घर आई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार को गांव का रिजवान पुत्र हनीफ विवाहिता के घर पहुंचा और विवाहिता को अकेला पाकर उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। शोरशराबा होने पर आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गया। विवाहिता ने परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन


तहरीर देने की शिकायत मिलते ही आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ितों के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मारपीट करते हुए आरोपियों ने आकिल को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिजनों ने सीओ को मामले की जानकारी दी। उधर, सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती के निर्देश पर पुलिस तुरंत पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकले। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें