रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
शामली। नगर में एक रिटायर प्रधानाचार्य को एक युवक ने धमकी दे डाली। कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम दर्जनों की संख्या में लोग पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
सुभाष चंद्र त्यागी रिटायर प्रधानाचार्य हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम उनके घर में एक व्यक्ति पहुंचा तथा उनकी पत्नी को तमंचा लगाकर धमकी देते हुए मकान न बेचने की बात की। महिला ने यह बात सुभाष चंद्र के घर पर आने पर बताई। उन्होंने यह बात अन्य अध्यापकों को बताई। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दर्जनों की संख्या में लोग कोतवाली में पहुंची और पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर व्यापारी नेता अंकित गोयल भी मौके पर पहुंचे और मामले में कहा कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी का बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।