फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 26 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बुढ़ाना रोड पर सिंभालका और झाल गांव के बीच खेत में युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस हादसे में मौत मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


गांव बहावड़ी निवासी योगेश कुमार (42) पुत्र धर्मपाल सिंह मंगलवार दोपहर 12 बजे घर से हसनपुर गांव जाने के लिए कहकर निकला था। शाम तक वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। रात करीब 10 बजे राहगीरों ने सिंभालका और झाल गांव के बीच एक खेत में शव पड़ा देखा, जिसके बाद शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

वहां से शव उठवाकर शामली में मोर्चरी में रखवा दिया गया। इसके बाद बहावड़ी गांव से योगेश के परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान योगेश के रूप में की। उसके परिजनों ने आशंका जताई है कि योगेश की हत्या की गई है। वहीं, पुलिस का मानना है कि मौत हादसे में हुई है, लेकिन मृत्यु के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें