फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर में सड़क हादसे में दंपति की जान गई

Thu, 26 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर में नूरपुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर एक दंपति व धनौरा रोड पर कार की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव जागी स्याली निवासी मुकेश (45) और उनकी पत्नी राजवीरी (42) ग्रामीणों के साथ अपने गांव से शिवालाकलां के गांव पहाड़पुर खुर्द रिश्तेदारी में जुगाड़ से जा रहे थे। चांदपुर के गांव विराल के निकट नमकीन फैक्ट्री के पास दोनों जुगाड़ से उतरकर पानी पीने के लिए सड़क पार कर रहे थे। दंपति चांदपुर की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। 
साथी ग्रामीणों ने दंपति को सीएचसी स्याऊ भर्ती कराया। सीएचसी में चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजवीरी को बिजनौर रेफर कर दिया। बिजनौर जाते हुए राजवीरी की रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। वहीं चांदपुर के मोहल्ला सराय रफी निवासी मुकेश (18) धनौरा रोड स्थित एक दुकान पर मिस्त्री का कार्य करता था। वह बाइक की सर्विस करने के बाद उसकी ट्राई करने धनौरा रोड पर जा रहा था। उसी दौरान बाइक पर सवार मुकेश धनौरा की ओर से आ रहीं कार की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन

इससे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। हादसे से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें