फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहत व्यक्ति ने की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 17 May 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Self-destruction - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना।   छह दिन से अगवा बेटी की बरामदगी नहीं होने पर आहत पिता ने मेरठ-करनाल हाईवे पर पुलिस चेकपोस्ट के सामने पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की। उसने केरोसिन से भरी बोतल अपने ऊपर उड़ेल ली। पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से बोतल छीन ली और किसी तरह समझा बुझाकर उसे शांत किया।       
विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का 11 मई को अपहरण कर लिया गया। इस मामले में पीड़ित किशोरी के पिता ने पड़ोसी युवक विशु उर्फ विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छह दिन बीतने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। परिजन रोजाना झिंझाना थाने के चक्कर काट रहे हैं। 

उधर, मंगलवार को किशोरी का पिता और उसका भाई मेरठ-करनाल हाईवे पर गाडीवाला चौराहा स्थित पुलिस चेकपोस्ट के सामने पहुंचे। वहां किशोरी के पिता ने अपने ऊपर केरोसिन के तेल की बोतल उडे़ल ली तथा आत्मदाह की कोशिश करने लगा। 
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और उसके हाथ से केरोसिन के तेल की बोतल छीन ली। इसके बाद पिता-पुत्र को पुलिस झिंझाना थाने ले आई तथा आत्मदाह करने की कोशिश के आरोप में कार्रवाई के लिए कहने लगी।

इस पर पिता पुत्र हंगामा करने लगे, जिसके बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। साथ ही कहा कि अपहृत लड़की को बरामद करने के लिए टीम लगी हुई है, जल्दी ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें