फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक हत्याकांड में लगी चार टीमें

Thu, 05 Nov 2015 12:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में चिकित्सक की लूट के बाद हत्या के मामले से हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को डीआईजी रेलवे दलवीर सिंह शामली पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार की रात सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में देहरादून के हरबटपुर निवासी डा. नारायण सिंह की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना के घटना बाद से ही जीआरपी के सीओ गाजियाबाद ओपी त्रिपाठी शामली में कैंप किए हुए हैं। मंगलवार को एसपी आगरा जीएम खन्ना यहां पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 साथ ही जीआरपी को जल्द से जल्द घटना का खुलासे के निर्देश दिए। बुधवार को डीआईजी रेलवे दलवीर सिंह शामली पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। इससे पूर्व जीआरपी थाने में उन्हें सलामी दी गई। जिसके बाद डीआईजी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासे के सीओ गाजियाबाद के नेतृत्व में सहारनपुर, शामली, बडौत व लोनी पुलिस की टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें