फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद शातिरों की मंगाई कुंडली

Sun, 08 Jan 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। निष्पक्षता के साथ विधानसभा चुनाव संपन्न हो, इसके लिए चुुनाव आयोग तैयारियों में लगा हुआ है। इस बार जेल में रहकर चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इसी के चलते शासन द्वारा सूची मांगी गई है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव सिर पर है। इसके चलते पुलिस-प्रशासन अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। पुलिस के लिए शामली में निष्पक्षता और निडरता के साथ चुनाव संपन्न कराना चुनौती से कम नहीं है। इसी के चलते पुलिस हथियारों को जमा कराने के साथ ही मुचलकों में शातिरों को पाबंद किया जा रहा है।

बाहर घूम रहे अपराधियों को भी पुलिस जेल भेज रही है। अक्सर जेल में बंद अपराधी और कुछ शातिर भी चुनाव को प्रभावित करने की बात सामने आती है, जिस कारण चुनाव या फिर वोटर प्रभावित होते हैं। पुलिस की इस बार ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। चुनाव आयोग द्वारा जेलों में बंद अपराधी और सजायाफ्ता अपराधियों की सूची मांगी है। 
विज्ञापन


जिसके चलते शामली एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से संबंधित थाना क्षेत्र से ऐसे अपराधी जो जेलों में बंद है या फिर सजा काट रहे है उनको चिह्नित करने के निर्देेश दिए हैं। ताकि सूची तैयार कर ऐसे अपराधियों पर चुनाव से पूर्व ही नजर रखी जाए और यह सुनिश्चित की जाए कि आने वाले चुनाव को अपने स्तर पर यह किसी भी प्रकार से प्रभावित न कर सके। उधर, एसपी डॉ. अजय पाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जेल के ऐसे बंदियों पर नजर रखी जा रही है, जो चुनाव प्रक्रिया को बाधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें