फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी से फोन पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी

Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा नेता से रंगदारी मांगी
विज्ञापन
शामली। शहर के उद्यमी से बदमाश ने कॉल करके एक करोड़ रुपये रंगदारी मांग ली। रंगदारी मांगने वाले बदमाश ने खुद को राठी का आदमी बताया। धमकी भरी कॉल आने के बाद से उद्यमी का परिवार दहशत में है। मामले में शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने अज्ञात में बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


बुधवार को शहर के एक उद्यमी के मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उद्यमी को धमकी देकर कहा कि मैं राठी का आदमी बोल रहा हूं, तुम फैक्ट्री चलाते हो और स्कूल             बना रहे हो। अपने बेटे की सलामती चाहते हो, तो एक करोड़ रुपये दे दो।इसके बाद उद्यमी ने परिवार के अन्य सदस्यों को धमकी भरी कॉल के बारे में बताया, तो परिवार में दहशत पसर गई।

शाम को इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एक करोड़ की रंगदारी मांगे जाने से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात में बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।  हालांकि इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने मामले का खुलासा होने तक कुछ भी बताते से इंकार कर दिया है। उधर, इस घटना के खुलासे के लिए अधिकारियों ने सर्विलांस टीम, एसओजी और कोतवाली पुलिस सहित कई टीमों को लगाया है। 
विज्ञापन


हर बिंदु पर जांच कर रही खाकी  
दरअसल उद्यमी के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को राठी का आदमी बताया और एक करोड़ रुपये मांग लिए। रंगदारी करने वाला वाकई किसी गैंग से जुड़ा हुआ है या फिर किसी ने शरारत की है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। क्योंकि पूर्व में इस तरह के कई मामले शरारत भी निकले हैं।


रंगदारी मांगने की पूर्व में भी हुई हैं वारदात
शामली। जिले में रंगदारी मांगे जाने का जिन्न एक बार फिर सामने आया है। सपा सरकार में 2014 में कैराना में रंगदारी नहीं देने पर व्यापारी विनोद सिंघल, राजू और शंकर की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा पेस्टीसाइड विक्रेता उपेंद्र की हत्या भी 2015 में रंगदारी न देने पर हुई थी। वहीं, 2016 में शामली के उद्यमी निखिल और कपिल से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी मांगने के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहे मुकीम गैंग के शातिर बदमाश साबिर जंधेड़ी को पुलिस छह माह पूर्व मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है, जबकि शातिर बदमाश फुरकान, विपुल खूनी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मुकीम गैंग के अधिकांश बदमाश सलाखों के पीछे है, अब रंगदारी का नया मामला सामने आने पर पुलिस भी सकते में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें