कैराना। पुलिस ने चार बदमाशों को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों का चालान कर दिया है।
शुक्रवार सुबह कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस टीम ने बुच्चाखेड़ी तिराहे के पास से चार बदमाशों को पिस्टलों व कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिनमें से सिकंदर उर्फ हारूण, मूसा निवासीगण तितरवाड़ा और आरिफ निवासी मलकपुर व साजिद निवासी लौहरीपुर ब्रह्मखेड़ा थाना कांधला के पास से एक एक पिस्टल .32 बोर तथा दो-दो कारतूस बरामद किए गये। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने यह पिस्टल तितरवाड़ा निवासी आरिफ से खरीदे थे। जिन्हें वह बेचने जा रहे थे।
उक्त पिस्टल 30 से 33 हजार रुपये के बीच बिक जाती है। जिनमें से उन्हें पांच हजार रुपये कमीशन के मिलते हैं। पकडे़ गए बदमाश आरिफ निवासी तितरवाड़ा ने बताया कि पिस्टल हरियाणा, शामली, जिला बागपत आदि में बेचते थे। सीओ ने बताया कि पिस्टल सप्लाई करने वाला तितरवाड़ा निवासी आरिफ दो साल पहले भी 11 पिस्टल के साथ कैराना पुलिस ने जेल भेजा था। जिसकी तलाश में दबिश डाली जा रही है। पुलिस ने चारों बदमाशों का चालान कर दिया।