फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

Sun, 08 Nov 2015 01:06 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। पूर्वी यमुना नहर पर दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में थानाध्यक्ष आरके शर्मा को हटाकर एसओजी में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, आईजी जोन के आदेश पर मेरठ से आई फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल पर घंटों छानबीन की। डीआईजी सहारनपुर ने भी कांधला पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग कर वारदात का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव रसूलपुर  गुजरान निवासी महावीर और उसके छोटे भाई प्रवेश उर्फ बिल्लू जब गांव से कांधला जा रहे थे, तो पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर फतेहपुर पुलिया के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले को लेकर पुलिस लूट के विरोध और रंजिशन हत्या की लाइन पर जांच करने में लगी है, लेकिन पुलिस को कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है।

उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी जोन आलोक शर्मा के आदेश पर शनिवार दोपहर मेरठ से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम कांधला पहुंची। सड़क पर पड़े ब्लड का सैंपल लिया गया। वहीं, शाम को सहारनपुर रेंज के डीआईजी एके राघव कांधला थाने पहुंचे और एसपी विजय भूषण और नवागत कांधला थानाध्यक्ष नरेश पाल के साथ मीटिंग की।
विज्ञापन

 
डीआईजी ने कहा कि घटना को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र खुलासा किया जाए। उधर, पुलिस यह भी दावा कर रही है कि एक बदमाश चिह्नित कर लिया है। जिस आधार पर वारदात का खुलासा करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें