फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर मांगा नंबर

Mon, 15 May 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
चौसाना। युवती का नंबर पाने के लिए एक युवक ने उसकी छोटी बहन का अपहरण कर लिया। युवक ने उसको बंधक बनाकर उससे नंबर पूछा। नंबर नहीं देने पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। युवक ने युवती की अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव में मनचले युवक ने गांव की एक किशोरी को अगवा कर लिया तथा एक कमरे में बंद कर दिया। युवक ने किशोरी से उसकी बड़ी बहन का नंबर मांगा, लेकिन किशोरी ने नंबर देने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने उसको धमकी दी कि तुम्हारी बहन की उसके पास अश्लील वीडियो क्लिप है, उसको वह सार्वजनिक कर देगा। उसके बाद भी किशोरी के न मानने पर आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। 

किशोरी किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन गांव के जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर चौसाना चौकी पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें