फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को घायल कर नकदी और फोन लूटा

Tue, 19 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। शिक्षक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। गांव मीमला गढ़ी निवासी विनोद जनपद सहारनपुर में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व किसी कार्य के लिए वह गांव में आए थे। मंगलवार शाम विनोद सहारनपुर जाने के लिए खंदरावली रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव से कुछ दूरी पर चले तो जंगल से निकलकर तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर आतंकित कर रोक लिया। बदमाशों ने विनोद से तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।

विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके सिर में तमंचे की बट से प्रहार करके घायल कर दिया और फरार हो गए। विनोद ने राहगीरों की मदद से वारदात की सूचना पुलिस व गांव मेें परिजनों को दी। पुलिस के साथ में मिलकर ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घायल को शामली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें