अवैध शराब के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे मोहल्ला आल कलां के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के सलेमपुर रोड पर दंगा विस्थापित सात परिवारों के मकानों में डकैती डालने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के लिए एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।
शनिवार देर रात नकाबपोश 15 बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए सलेमपुर रोड स्थित हमजा कॉलोनी निवासी दंगा विस्थापित ऐजाद, नसीम, सुक्का सहित सात मकानों में हथियारों के बल पर डकैती डाली थी। इस दौरान दंगा विस्थापितों के मकानों से बदमाशों ने सोने व चांदी के जेवरात के साथ तांबे पीतल के बर्तन कीमती सामान पर अपने साथ ले गए थे। एक साथ सात घरों में डकैती की घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित दंगा विस्थापित ऐजाद की तहरीर पर बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। उक्त घटना के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय भूषण के आदेश पर एएसपी अनिल कुमार झा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। एएसपी ने पीड़ित परिवार सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले में एएसपी अनिल कुमार झा का कहना है कि टीम छानबीन कर रही है शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।