फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट लाखों की, बरामद मात्र 2540 रुपये

Thu, 25 Feb 2016 12:49 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। चावल व्यापारी के मुनीम से लूटपाट के मामले में आरोपी गैंगस्टर एक्ट के केस में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और लूटी गई रकम में से 2540 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन


एक नवंबर 2015 की सुबह कैराना में बाईपास स्थित आर्यपुरी के पास बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने शामली से उगाही करके करनाल लौट रहे चावल व्यापारी के मुनीम हरिओम से 20 लाख लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने हरिओम की तहरीर पर आधा दर्जन बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि व्यापारी के मुनीम से लूट का एक आरोपी आलिम निवासी मोहल्ला अफगानान गैंगस्टर के मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था।
विज्ञापन


कोर्ट से आदेश प्राप्त करने के बाद बुधवार को आलिम को मुजफ्फरनगर जेल से आठ घंटे की रिमांड पर लाया गया। जहां उसकी निशानदेही पर उसके घर से लूट के 2540 रुपये बरामद किए गए। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आलिम को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें