फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी के बावजूद कैसे फरार हो गए आरोपी

Sat, 25 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के गंगोह रोड पर नई बस्ती में दो पक्षों के टकराव के दौरान जिस मकान से फायरिंग की गई, उसकी जबरदस्त घेराबंदी थी। एक तरफ भीड़ ने मकान घेर रखा था तो पुलिस भी तैनात थी। इसके बावजूद फायरिंग करने वाले आरोपी मकान से फरार हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अन्य आरोपी हाथ नहीं लगे। वहीं, दूसरी तरफ घटना के बाद क्षेत्र में तनाव दूसरे दिन भी बरकरार रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम जब करीम बेग और शोबी खान पक्ष में पथराव और फायरिंग हुई थी तो शोबी खान पक्ष के लोगों ने मकान की छत से गोलियां बरसाई थीं। गालीबारी के दौरान दो युवकों की मौत हो गई           थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। घटना को लेकर भीड़ में जबरदस्त गुस्सा था। इसके चलते भीड़ ने आरोपी शोबी खान के मकान को घेर लिया था। भीड़ में शामिल लोग बार-बार आरोपियों को मकान से बाहर निकालने की मांग कर रहे थे तथा खुद भी मकान की तरफ लपक रहे थे। 

इसी बीच पुलिस ने भीड़ को किसी तरह नियंत्रित कर मकान को घेर लिया था। इसके बावजूद फायरिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सवाल है कि घेराबंदी के बावजूद मकान में घुसे आरोपी फरार कैसे हो गए। उधर, इस मामले के बारे में सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि रात करीब सवा आठ बजे जब पुलिस मकान में घुसी तो वहां सिर्फ परिवार की महिलाएं थीं। भीड़ के बीच से उन्हें सुरक्षित निकाला गया था ताकि किसी तरह की अनहोनी न होने पाए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच सुुपुर्द ए खाक हुए शव
जलालाबाद। कस्बा के गंगोह रोड नई बस्ती में गोलीबारी के दौरान मारे गए मुजाहिद और सलमान के शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को जलालाबाद पहुंचे तो दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा   रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार सुबह ही आरआरएफ की  एक कंपनी के अलावा पुलिस और पीएसी के जवान जलालाबाद में तैनात   रहे। सीओ थानाभवन सुनील त्यागी भी जलालाबाद में कैंप किए रहे। पूर्वान्ह 11 बजे मुजाहिद का शव सुपुर्द ए खाक किया, जबकि सलमान का शव जुमे की नमाज के बाद लगभग दो बजे सुपुर्द ए खाक किया गया। जनाजे के दौरान चेयरमैन पति अशरफ अली खान, समाजसेवी शेरजमा खान, पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक आदि मौजूद रहे।

झगड़े में महिलाओं का विवाद भी रहा 
जलालाबाद।  करीम बेग और शोबी खान पक्ष में हुए टकराव में मारे गए मुजाहिद के भाई की तरफ से रिपोर्ट दर्ज हुई। इस कारण अधिकारिक तौर पर अभी तक करीम बेग और शोबी खान के बीच हुए विवाद का सही कारण स्पष्ट नहीं हुआ। मालूम चला है कि कुछ दिन पूर्व दोनों परिवार की महिलाओं में भी झगड़ा हुआ था तथा दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद भी बताया गया है। वहीं, एक और महिला को लेकर विवाद की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे घायल 
जलालाबाद। झगडे के दौरान घायल दो बच्चों समेत कई बेगुनाह लोग अभी    भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। घटना में आठ लोग घायल हो गए थे जो तमाशबीन बने थे। जिस समय वहां गोलियां चलीं तो हर तरफ अफरातफरी  का माहौल था। हर कोई अपने आप को बचाने के लिए इधर उधर भाग          रहा था। इस दौरान गोली लगने से हुए घायलों में अरशद पुत्र जहीर, अब्दुल  पुत्र जहीर, यासीन पुत्र मुंतियाज, शयान पुत्र कय्यूम और मौहम्मद पुत्र शफीउल्ला अभी हायर सेंटर में ही उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें