फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से एक लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का आरोपी पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में  रविवार को सीओ शामली कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि 24 जून को आशू पुत्र बसंत निवासी जलालपुर से मोबाईल नंबर 9675454296, 904574396 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


मामले में आशु ने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। तब से पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। घटना का अनावरण करते हुए आदर्श मंडी पुलिस ने शनिवार शाम छह बजे बजे कस्बा बनत गेस्ट हाउस के सामने से एक  अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार उसने अपना नाम मोनू उर्फ रोहित पुत्र रामपाल निवासी ग्राम खेडी बैरागी बताया। एएसपी अनिल कुमार झा और सीओ सिटी निशांक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें