फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

Fri, 08 Jan 2016 12:51 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। नोर्दन रेलवे मैन्स यूनियन के तत्वावधान में शामली रेलवे स्टेशन पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर सड़क पर आकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

वृहस्पतिवार को  शामली रेलवे स्टेशन पर नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन के तत्वावधान में 11 सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। नोर्दन मैन्स यूनियन की शाखा अध्यक्ष केपी मलिक की अध्यक्षता में चले धरना- प्रदर्शन में रेलव कर्मचारियों ने केंद्रीय रेलवे मंत्री के नाम ज्ञापन में  रेलवे  में एफडीआई का विरोध किया गया ।
विज्ञापन


  कर्मचारियों ने कहा रेलवे में एफडीआई को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। नई पेंशन स्कीम निरस्त करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम लागू किए जाने, रेलवे कर्मचारियों की खस्ता हालत में सुधार किए जाने, बढ़े हुए काम के अनुसार बिना मैचिंग सरेंडर के नई तैनाती लागू किए जाने और रेलवे में दो लाख खाली पदों को अविलंब भर्ती की  मांग की है।

 रेलवे कर्मचारियों ने 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता वेतन में मर्ज किए जाने, बोनस की सीलिंग को समाप्त करने, रेलवे कर्मचारियों के माता पिता को मेडिकल सुविधाएं दिए जाने, रेलवे कर्मचारियों के लिए अलग से कोच की सुविधा दिए जाने, रेलवे कॉलोनियों की बिगड़ती हालत में सुधार किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में केपी मलिक, सुनील शर्मा, इंद्र कुमार, आदेश कुमार, ओमपाल सिंह, महावीर, कृष्ण कुमार, कर्णसिंह, अमरपाल, राजवीर, अजब सिंह, अजय, सुबोध कुमार, नीरज कुमार, रमेश कपूर, आनंद प्रकाश, मनोज कुमार, विनोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें