फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगी थी सुरक्षा , मिली मौत

Thu, 17 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
गांव गंगेरू में महिला की मौत पर गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। कांधला के गंगेरू जिस महिला पूजा की हत्या हुई है, वह अपने पति की हत्या के मामले में वादी थी। लगातार उसे पैरवी न करने की धमकी मिल रही थी। इसके लिए पूजा ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उसकी गुहार को गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि अभी यह सामने नहीं आ सका कि उसकी हत्या मुकदमे को लेकर हुई है या फिर कोई ओर वजह है। 
विज्ञापन


 दरअसल, 25 जुलाई 2015 को जूता व्यापारी गंगेरू निवासी धर्मपाल का मर्डर कर दिया गया था। इस मामले में धर्मपाल की पत्नी पूजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी बॉबी व एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद से यह मामला मुजफ्फरनगर कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद से पूजा को पैरवी करने पर लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। 

 लगातार मिल रही धमकी से परेशान पूजा ने गत छह फरवरी को एसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एसपी ने भी पूजा को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए कांधला पुलिस को आदेश दिए। इसके बावजूद भी पुलिस ने उसे सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई। 
विज्ञापन



 हालांकि पूजा को घर में घुसकर गोली मारी गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पूजा की हत्या मुकदमेबाजी में हुई है या फिर कोई ओर वजह है। पुलिस हत्या  के मामले में गहराई से जांच में जुट गई है। 

संपत्ति का लालच भी हो सकता है कारण 
कांधला। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि वारदात में कई बिन्दु पूछताछ के दौरान सामने आए है। प्रथम दृष्टया मामला प्रापर्टी के विवाद को लेकर भी हो सकता है। क्योंकि पूजा का पति धर्मपाल अपने पीछे काफी प्रापर्टी छोड़कर गया है। वहीं, पूजा के खाते में मोटी रकम भी जमा कराई हुई थी तथा संपत्ति पर पूजा का ही कब्जा था। ऐसा भी हो सकता है कि संपत्ति के लालच में पूजा की हत्या कर दी गई हो। 

कई बार मिली थी धमकी 
कांधला। श्रीपाल ने बताया कि उसकी मां पूजा को कई बार धमकी भरी कॉल आई थी। धर्मपाल की हत्या के मामले में समझौते के लिए दबाव बनाया जाता था। इसकी शिकायत कांधला थाने के साथ ही सीओ कैराना और एसपी शामली के दफ्तर पर भी की गई थी।

शिकायतों पर नहीं लिया जाता संज्ञान 
गवाहों या वादी को धमकी मिलने की शिकायतें लगातार एसपी दफ्तर पर पहुंचती है, लेकिन अधिकतर शिकायतें रद्दी में चली जाती हैं। उन पर कोई संज्ञान नहीं लिया जाता। पुलिस की लापरवाही के कारण इस तरह के मामलों में बड़ी वारदातें सामने आती हैं।
एसपी दफ्तर में शिकायतें
f गढ़ीपुख्ता के गांव धनैना निवासी सूरजमल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 2013 के मामले में उसका पुत्र रामबीर गवाह है। उसे लगातार धमकी मिल रही है। 
f झिंझाना के मंसूरा निवासी इरफाना को भी मुकदमेबाजी के चलते धमकी मिल रही है। एसपी से शिकायत की गई है। 
f खेड़ागदाई निवासी व्यक्ति की पुत्री का अपहरण कर लिया गया था। जिसके आरोपी लगातार उसे पैरवी करने पर धमकी दे रहे हैं। 
मुकदमे में गवाह या वादी को यदि पुलिस सुरक्षा की जरूरत है, तो उन्हें उपलब्ध कराई जाती है। पूजा ने भी जान का खतरा बताया था, लेकिन उसके मुकदमे के आरोपी जेल में बंद हैं। -विजय भूषण, पुलिस अधीक्षक शामली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें