फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एडीसीओ की मौत

Thu, 17 Mar 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एडीसीओ राजेश कुमार शुक्ला - फोटो : rajesh kumar
विज्ञापन
इलाहाबाद के करछना में तैनात अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) राजेश कुमार शुक्ला की मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कार से कुशीनगर स्थित अपने गांव लौट रहे थे। खजनी इलाके के टोल प्लाजा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके पहले कि उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, रास्ते में उनकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर वाले जिला
अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
कुशीनगर के कसया क्षेत्र के मथौली गांव निवासी रिटायर्ड जज हरिहर शुक्ल के छोटे पुत्र राकेश कुमार शुक्ला एडीसीओ के पद पर इलाहाबाद के करछना में तैनात थे। मंगलवार की देर रात वह इलाहाबाद से घर के लिए चले थे।

रास्ते में टोला प्लाजा के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खजनी पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनकी जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर घर वालों को सूचना दी गई। बुधवार की सुबह पिता और फैजाबाद में तैनात भाई एडीजी राजेश्वर शुक्ला जिला अस्पताल पहुंच गए। चार भाइयों में सबसे छोटे राजेश शुक्ला का 11 साल का एक बेटा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें