फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में प्रधान समेत 10 पर मुकदमा

Fri, 07 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना में अकबरपुर सुनहेटी में कब्रिस्तान की भूमि के विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की नियत से तमंचों से फायर करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित 10 हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम अकबरपुर सनहेटी में कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के विवाद में जमकर लाठी डंडे, धारदार हथियार व फायरिंग की गई थी। जिसमें एक पक्ष का सफदर व दूसरे पक्ष का ताहिर, रूकसाना, शमशीदा व आशु घायल हो गए थे। मामले में एक पक्ष की और से ग्राम प्रधान दाउद ने तहरीर दी थी। जबकि दूसरे पक्ष की और से ताहिर ने कोतवाली में तहरीर दी थी। 
कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि ताहिर निवासी अकबरपुर सुनहेटी की तहरीर पर ग्राम प्रधान दाउद, समयदीन, मुस्तफा, इनाम, मेहबूब, मुन्शी, अफजाल, इस्लाम, अमजद, अनवर निवासी अकबरपुर सुनहेटी के विरुद्ध घर में घुसकर लाठी डंडों, धारदार हथियारों से हमला करना व जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ग्राम प्रधान दाउद ने भी कोतवाली में क्रास तहरीर दी जिसमें पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग करे जमीन की पैमाइश 
कैराना में  छिपीयो वाले कब्रिस्तान में एक दर्जन से अधिक मकानों को अवैध कब्जा बताकर नष्ट करने के मामले में तहसील दिवस में शिकायत करने के बाद कोई हल नहीं निकला। तहसील से उक्त शिकायत पत्र कैराना कोतवाली भेजा गया। पुलिस ने पत्र यह कहकर लौटा दिया कि जमीन की पैमाइश का कार्य राजस्व विभाग का है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व कैराना में कांधला रोड पर छिपीयो वाले कब्रिस्तान पर पहुंचे भीड ने एक दर्जन से अधिक मकानों को अवैध कब्जा बताते हुए तहस नहस कर दिया गया था और झोपड़ियों में आग भी लगा दी थी। मामले में पुलिस केवल मूकदर्शक बनी रही। मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान मकान मालिक शमीम ने शिकयत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। शमीम ने बताया था कि साढे 4 बीघा जमीन उनके पुरखों के नाम खतौनी में दर्ज है। जबकि कब्रिस्तान की जमीन सवा 4 बीघा अलग से है। शमीम ने शिकायत के साथ दोनो जमीनों की खतौनी की नकल भी संलग्न की थी। बुधवार को उक्त शिकायत पत्र तहसील से कैराना कोतवाली पहुंचा। मामले में कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि पुलिस कानून व्यवस्था बनाने के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें