फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति, पुत्र पर हमले का मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैराना। शौचालय निर्माण के नाम पर    अवैध वसूली करने और मानसिक उत्पीड़न करने का विरोध करने पर हमला करने के मामले में       कैराना कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधानपति और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


गत सोमवार को ग्राम जहानपुरा निवासी मुनव्वर ने कैराना में तहसील गेट के पास पानीपत खटीमा राजमार्ग पर जाम लगाते हुए प्रधानपति रियासत अली पर शौचालय निर्माण के नाम पर अवैध वसूली करने और मांग पूरी न होने  पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया था। उस वक्त कोतवाली पुलिस ने मुनव्वर को समझा कर मामला शांत कर दिया था। 

मंगलवार को इस मामले में मुनव्वर ने कोतवाली में तहरीर देकर प्रधान पति रियासत व पुत्र इंतजार पर पीटने का आरोप लगाते हुए बताया था कि आत्महत्या के मामले से चिढ़कर प्रधानपति व उसके पुत्र ने उस पर तमंचे से फायर किया था। देर रात पुलिस ने इस मामले में जहानपुरा के प्रधानपति रियासत चौधरी और  उसके पुत्र इंतजार के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, प्रधान पुत्र इन्तजार ने बताया कि गांव की राजनीति में उनके परिवार के विरुद्ध साजिश की जा रही है। मुनव्वर ने जिस दिन मारपीट का आरोप लगाया, उस दिन वह अपने भाई के आपरेशन के कारण शामली के बोहरा नर्सिंग होम में था। पुलिस ने बिना जांच किए ही जल्दबाजी में उनके विरुद्ध संगीन धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि आचार संहिता के बावजूद सड़क पर जाम लगाने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि आचार संहिता के दौरान सड़क पर जाम लगाने के मामले में एसडीएम से बात की जा रही है। एसडीएम के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रधानपति और उसके पुत्र के विरुद्ध दर्ज रिपोर्ट में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें