फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पांच लाख का सरिया लूटा

Wed, 22 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल में लूट की घटना के बारे में बताते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में तमंचों से लैस तीन बदमाशों ने नेशनल हाईवे 74 पर एक निर्माणाधीन बैंक्वेट हॉल के चौकीदार को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये कीमत का 15 टन सरिया लूट लिया। सुबह को घटना का पता चलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव आदोपुर निवासी अनिल राणा नजीबाबाद रोड पर सेंट्रल वेयर हाउस के पास बैंक्वेट हॉल बना रहे हैं। रात को निर्माणाधीन भवन पर मुजफ्फरनगर निवासी बबलू चौकीदारी करता है। मंगलवार रात करीब 11 बजे तीन बदमाश दस टायरा ट्रक लेकर बैंक्वेट हॉल के पास आकर रुके। तमंचे से लैस तीनों बदमाशों ने बबलू को आतंकित करते हुए उसके हाथपैर बांध दिए और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने ट्रक में सरिया भरना शुरू कर दिया। 
बदमाश निर्माण के लिए आया करीब 15 टन सरिया लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद बबलू ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बबलू  को खोला। लूट की घटना से हड़कंप मच गया। घटनास्थल के पास ही ईवीएम जमा हैं और वहां पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात है। फिर भी बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दे दिया गया। सूचना मिलने पर अनिल राणा भी मौके पर पहुंच गए। लूटे गए लोहे की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। अनिल राणा द्वारा पुलिस में लूट की तहरीर दे दी गई है। शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें