शामली। नोएडा से गाड़ी लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मोहल्ला दयानंदनगर में घेर लिया। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा होने से पुलिस को बदमाशों की लोकेशन मिलती रही। हालांकि पुलिस को देख बदमाश गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद नोएडा पुलिस गाड़ी को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की।
नोएडा से चार-पांच बदमाशों ने एक गाड़ी लूट ली थी। जिसमें जीपीएस सिस्टम लगा था। जिसके चलते नोएडा पुलिस को बदमाशों की लोकेशन मिलती रही। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे बदमाश गाड़ी लेकर शामली में घुसे। जिस पर नोएडा पुलिस ने स्थानीय कोतवाली में संपर्क किया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और मोहल्ला दयानंदनगर में बदमाशों को घेर लिया।
सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि नोएडा पुलिस बदमाशों के पीछे लगी थी। शामली में घुसने पर स्थानीय कोतवाली पुलिस उनकी मदद के लिए पहुंची। जहां बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। नोएडा पुलिस लूटी गई गाड़ी को अपने साथ ले गई।