चौसाना। खोड़समा में जमीन को कब्जा मुक्त करने पहुंची प्रशासनिक टीम को महिलाओं का कड़ा विरोध झेलना पड़ा। आरोप है कि हंगामा कर रही महिलाओं के साथ पुलिस टीम ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की।
विरेंद्र की शिकायत पर एसडीएम ऊन विजय प्रकाश तिवारी रविवार को सीओ कुलदीप और कई थानों की पुलिस सहित पीएसी बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस टीम ने कब्जा की गई जमीन को खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान ब्रह्मपाल पक्ष की महिलाएं विरोध करने लगीं। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट की।
जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। दलित महिलाएं एसडीएम को कोर्ट के स्टे की कार्रवाई को दिखाती रही, लेकिन एसडीएम ने पीड़ित महिलाओं की एक ना सुनी।
दलित परिवार की लाखों बीघा पुराल व भूसा भी जला दिया गया। उधर, एसडीएम ऊन विजय का कहना है कि सरकारी जमीन से कब्जा मुक्त कराने प्रशासन की टीम पहुंची थी, जिसके के बाद लोगों के द्वारा विरोध किया। आरोपियों स्वयं ही पुराल में आग दी।