फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे में दबोचे 206 वांछित

Mon, 28 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
police
विज्ञापन
सहारनपर में डीआईजी के निर्देश पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने मात्र आठ घंटे में 206 वांछितों और वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनमें कई अपराधी शातिर हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई थी। डीआईजी ने उनको पकड़ने वाली पुलिस टीमों को पुरस्कृत करने की बात कही है। नोटबंदी की वजह से ज्यादातर पुलिसकर्मियों को व्यवस्था बनाने के लिए बैंकों में ड्यूटी पर लगाया हुआ है।

डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने महसूस किया कि इसकी वजह से अभियुक्तों और गैर जमानती वारंटियों के विरुद्घ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। साथ ही इनकी संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा लंबित विवेचनाओं की संख्या बढ़ने के साथ ही उनका भी निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में डीआईजी ने तीनों जिलों की पुलिस को वांछितों और वारंटियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने 26 नवंबर की शाम छह बजे से रात दो बजे तक अभियान चलाकर कुल 206 अपराधियों को दबोचा। सहारनपुर जनपद में 46 वांछित और 36 वारंटी, मुजफ्फरनगर में 42 वांछित और 40 वारंटी तथा शामली में 18 वांछित और 24 वारंटी गिरफ्तार किए गए।

यानी  तीनों जनपदों में 106 वांछित और सौ वारंटियों को पकड़ा गया। डीआईजी ने उक्त कार्य में सबसे अच्छा काम करने वाले देहात कोतवाली प्रभारी, शामली के थाना भवन थाना प्रभारी को पुरस्कृत करने का बात कही है। 

डीआईजी के आदेश के बावजूद अपराधियों को पकड़ने में कुछ पुलिसकर्मियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इनमें देवबंद कोतवाली प्रभारी, मुजफ्फरनगर में थाना रामराज के प्रभारी और संबंधित क्षेत्राधिकारियों के प्रति प्रतिकूल दृष्टिकोण अपनाते हुए दंडित करने के निर्देश संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिए गए हैं।  

थाना कुतुबशेर पुलिस ने गश्त के दौरान मेला गुघाल पुल के नीचे से एक व्यक्ति को 10 बोतल देशी शराब के साथ पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम इमरान पुत्र अल्लादिया निवासी मोहल्ला मछरियान बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें