फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने थाने में ही पत्नी को दे दिया तलाक

Tue, 21 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पत्नी को दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर पति व उसके परिजनों में गुस्सा भड़क गया।    उन्होंने आरोपी युवक को जमकर पीटा। फिर पत्नी को साथ लेकर     पति थाने गया और वहीं पर तलाक देकर उसे मायके वालों के साथ भेज दिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी रही। 
विज्ञापन


कस्बा कैराना में मोबाइल की दुकान करने वाले युवक का कस्बे   की दूसरे समुदाय की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पूर्व युवक रात में महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान महिला       का पति जाग गया तथा अपनी पत्नी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आग बबूला हो गया।

पति ने अपने परिजनों को बुलाकर आरोपी युवक को दबोच लिया तथा उसकी जमकर धुनाई कर दी। तब युवक ने माफी मांगी तथा   वहां से भाग गया। एक दिन पूर्व पत्नी तथा कुछ जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर पति कैराना कोतवाली पहुंचा तथा पुलिस को घटनाक्रम बताया। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस ने भी गोपनीयता रखी। बाद में महिला के मायके पक्ष को कोतवाली में बुलाया गया। जहां पर महिला को पति ने मेहर की रकम लौटाते हुए तलाक देकर उसे मायके वालों के साथ भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें