फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सदस्य को थाने में रौब दिखाना पड़ा महंगा

Fri, 01 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाने में रौब दिखाना जिला पंचायत सदस्य को महंगा पड़ गया। थानाध्यक्ष ने  कागज न होने पर जिला पंचायत सदस्य की बाइक सीज कर दी। समन शुल्क वसूलने के बाद ही बाइक छोड़ी गई। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी चांदबीर सिंह जिला पंचायत  सदस्य है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य चांदबीर सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक  पर थाने में किसी मामले को लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने  रोबीले अंदाज में थाने पर तैनात शौकेंद्र पाल के बारे में पूछा।

थानाध्यक्ष नरेश  कुमार यादव ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य चांदबीर सिंह को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन जिला पंचायत सदस्य दरोगा को बुलाने की जिद पर अडे़ रहे। इस पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पर नियमों को तोड़ने का आरोप लगा दिया और उनकी बाइक के कागजात चेक  किए। जिला पंचायत सदस्य के पास बाइक के कागजात नहीं  मिले। जिस पर थानाध्यक्ष ने चांदवीर की बाइक सीज कर दी।  
विज्ञापन


बाइक के सीज होने पर जिला पंचायत सदस्य ने मामले की सूचना अपने समर्थकों को दी लेकिन थानाध्यक्ष नहीं माने।  थानाध्यक्ष नरेशपाल यादव ने कहा कि समन शुल्क वसूल कर व  विधिवत कार्रवाई करने के बाद बाइक छोड़ी गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें