फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकंदपुर में किसान से मांगी आठ लाख की रंगदारी

Tue, 27 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
extortion - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। गांव मुकंदपुर निवासी किसान से आठ लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बदमाशों ने किसान को रंगदारी का पत्र भेजकर रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार की हत्या किए जाने की धमकी दी है। दहशतजदा किसान ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी हाजी फाजिल ने बताया कि सोमवार सुबह जब उसने अपने भाई वासिल के मकान का दरवाजा खोला तो वहां पर एक चिट्ठी पड़ी मिली। उसने चिट्ठी खोल कर देखा तो चिट्ठी मे उसके पिता हाजी यासीन को संबोधित करते हुए लिखा था कि इसे धमकी मत समझना यह एक चैलेंज है। तू बहुत माल कमा रहा है।

तू गरीबों का माल हड़प कर अपने आप को तीस मार खां समझता है। इसलिए तू उस माल में से आठ लाख रुपये 29 दिसंबर की रात 11 बजे से 12 बजे के बीच एक गठरी के बांध कर प्रजापत वाले कोठे पर रख आना, हमारे लिए खाना भी लेकर आना। हम किसी से भी नहीं डरने वाले हैं। 
विज्ञापन


अगर किसी को इस बारे में बताया या रुपये नहीं दिए तो तेरे तीनों बेटों को परिवार सहित मार देंगे। इससे उनका परिवार दहशत में आ गया है। किसान ने
थाने में तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रुक नहीं रहा रंगदारी मांगने का सिलसिला
कैरान क्षेत्र में रंगदारी मांगने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में एक दर्जन से अधिक रंगदारी के मामले संज्ञान में आ चुके हैं। जिनमें मुकदमे भी दर्ज हुए और कई मामलों में आरोपी जेल गए, बावजूद इसके रंगदारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे।

कैरान क्षेत्र में रंगदारी मांगने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में एक दर्जन से अधिक रंगदारी के मामले संज्ञान में आ चुके हैं। जिनमें मुकदमे भी दर्ज हुए और कई मामलों में आरोपी जेल गए, बावजूद इसके रंगदारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें