फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

Mon, 24 Apr 2017 12:06 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। इस बार अप्रैल के महीने में ही जून जैसी गर्मी होने से मौसम में शीघ्र उलटफेर होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दो और तीन दिन में मौसम में बदलाव हो सकता है। 
विज्ञापन


इस महीने के प्रथम सप्ताह में चार-पांच अप्रैल की रात आकाश में बादल, बूंदाबांदी और उत्तरी क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से मौसम में बदलाव आया था। शनिवार को दिन निकलते ही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर बाद शाम को चार बजे तेज हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

हालांकि रविवार को सुबह मौसम साफ हो गया। सुबह दस बजे के बाद तापमान बढ़ता चला गया। धूप से बचने के लिए सड़कों पर वाहन चालक एवं पैदल चलने वाले लोगों ने मुंह को कपड़े  से ढककर निकले। 
विज्ञापन


रविवार को मौसम 36 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, गर्मी से बचने के लिए बच्चों ने पूर्वी यमुना नहर में डुबकी लगाकर आनंद उठाया।  कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह व सरदार बल्लभ भाई कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर एके  अहलुवालिया  ने बताया कि मौसम का मिजाज अभी फिर बदल सकता है। दो-तीन बाद तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें